what is google input tools how to download it. गूगल इनपुट टूल्स क्या है इसे डाउनलोड कैसे करें

आज हम इस लेख के माध्यम से यह जानेंगे कि “गूगल इनपुट टूल्स क्या होता है” और इसको किस तरह से डाउनलोड किया जाता है। इसके बारे में सभी जानकारी आपको इस लेख में देने वाले हैं। जैसा कि आप सभी लोग गूगल के बारे में तो बहुत अच्छे से जानते होंगे लेकिन गूगल इनपुट टूल्स सुनने में थोड़ा अलग लग रहा है, इसीलिए आप सभी की जानकारी के लिए हम आपको गूगल टूट के बारे में ही बताने वाले हैं।

हमारे देश में लगभग 75% लोग अपने राज्य की भाषा को आम बोलचाल की भाषा में प्रयोग में लेते हैं, लेकिन जब कंप्यूटर मोबाइल पर उस लैंग्वेज को टाइप करने की बारी आती है, तो लोग सोचने लग जाते हैं कि कैसे यह पॉसिबल होगा। किस तरह से अपनी भाषा को इसमें टाइप करें। सभी भाषा टाइप करना भी हर किसी को नहीं आता है। और वह भी अलग-अलग भाषाओं में टाइपिंग करना बहुत मुश्किल काम हो जाता है।

what is google input tools how to download it. गूगल इनपुट टूल्स क्या है इसे डाउनलोड कैसे करें

इसीलिए आज की पोस्ट में आप सभी की इस समस्या का एक बड़ा समाधान हम लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप किसी भी भाषा को आसानी से टाइप करके अपनी भाषा में बदल सकते हैं। जी हां हम जिस समाधान के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम ही गूगल टूल्स है, गूगल ने गूगल इनपुट विंडो नाम का एक टूल लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से आप किसी भी भाषा को आसानी से टाइप कर सकते हो। आइए जानते हैं गूगल इनपुट टूल्स क्या है, इसको डाउनलोड कैसे करते हैं….

गूगल input tools क्या होता है?

गूगल के द्वारा हम सभी के लिए इंटरनेट पर एक ऐसा टूल लांच किया है। जिसको गूगल इनपुट टूल कहते हैं। यह एकदम नया टूल नहीं है बल्कि बहुत पुराना टूल है। और इसको उपयोग में बहुत लोग लेते हैं, लेकिन लोग इसका उपयोग तो करते हैं, लेकिन इसके बारे में सही ढंग से जानते नही की आखिर इसका उपयोग आखिर कैसे किया जाता है।

गूगल टूल्स एक टाइपिंग करने वाला टूल होता है। जिसमें आप अपनी लैंग्वेज में किसी भी भाषा को टाइप कर सकते हो जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस आदि में गूगल इनपुट टूल्स लगभग 22 लैंग्वेज को सपोर्ट करता है।

Google input tools डाउनलोड कैसे करें

गूगल ने गूगल इनपुट टूल्स के दो संस्करण तैयार कर दिए हैं। उनमें से गूगल इनपुट टूल ऑनलाइन गूगल इनपुट टूल्स ऑफलाइन है। इसके अलावा गूगल के यूट्यूब आपको एंड्रॉयड वर्जन पर भी मिलेंगे। जिसकी मदद से आप इन दोनों का प्रयोग एंड्राइड मोबाइल में भी आसानी से किसी भी भाषा में टाइप करने के लिए कर सकते हो। इसके अलावा आप इस टूर को गूगल क्रोम एक्सटेंशन के रूप में भी प्रयोग में ले सकते हो। जो केवल गूगल क्रोम वेब ब्राउजर पर ही काम करता है।

  • गूगल इनपुट टूल्स को डाउनलोड करने के लिए आपको अपने गूगल क्रोम एक्सटेंशन को मोबाइल फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड करके उसमें गूगल टूल्स इंस्टॉल करना होगा।
  • जब आप इसको इंस्टॉल कर ले। इंस्टॉल करने के बाद में ओपन करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर ऊपर की तरफ EN लिखा आएगा।
  • आप इस पर क्लिक करेंगे तो अपनी लैंग्वेज को बदल सकते हैं या फिर अगर आपके कंप्यूटर स्क्रीन है तो alt+shift शॉर्टकट key का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • इस तरह से आपका गूगल इनपुट टूल्स डाउनलोड हो जाएगा। जिसको आप किसी भी लैंग्वेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल इंडिक कीबोर्ड का प्रयोग

आपको अपने मोबाइल फोन में अगर किसी भी लैंग्वेज को लिखने के लिए शामिल करना है। उसके लिए आप अपने मोबाइल फोन में गूगल इंडिक कीबोर्ड को डाउनलोड करके हर तरह की भाषा में आप अपनों से बात कर सकते है।

  • अपने मोबाइल फोन में अगर आप गूगल इंडिको कीबोर्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो प्ले स्टोर में जाकर सर्च बॉक्स में गूगल इंडिक कीबोर्ड टाइप करें। इस तरह से गूगल इंडिको कीबोर्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसको डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।
  • इंस्टॉल करके जब आप इसको ओपन करते हैं। इसके लिए आपको कुछ सेटिंग इसकी स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
  • अपने मोबाइल फोन में सेटिंग को ओपन करना होगा। उसमें आपको लैंग्वेज एंड इनपुट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर आपको डिफॉल्ट का एक ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है और चूज कीबोर्ड के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • यहां आपको गूगल इंडिगो कीबोर्ड के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। और उसको एक्टिव करके आप अपने मोबाइल फोन में गूगल इंडिको कीबोर्ड को किसी भी लैंग्वेज के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

गूगल इनपुट टूल्स किस के लिए महत्वपूर्ण है?

गूगल इनपुट टूल्स अगर आप कोई भी अपने मोबाइल फोन या एंड्रॉयड फोन लैपटॉप कंप्यूटर में डाउनलोड करते हो तो मुख्य रूप से तो यह सभी टूल्स इंटरनेट के द्वारा ही काम आती है लेकिन आप इनको ऑफलाइन भी उपयोग में ले सकते हो। ऑफलाइन तब ज्यादा उपयोग में लिए जाते हैं, जब आपको कोई बड़ा पैराग्राफ जैसे ऑफिस का कार्य या स्कूल का कार्य या फिर कोई ब्लॉग लिखना है। उसके लिए आपको ऑफलाइन भी इस गूगल के टाइपिंग टूल का इस्तेमाल कर सकते हो।

 ब्लॉगिंग करने के लिए सबसे बेहतर टाइपिंग टूल के रूप में यह काम आता है क्योंकि ब्लॉगिंग में हिंदी इंग्लिश सबसे ज्यादा काम आने वाले लैंग्वेज होते हैं और आज के समय में देखा जाए तो हिंदी में ब्लॉगिंग करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ रही है। इसीलिए लोग गूगल हिंदी इनपुट टूल्स का प्रयोग ज्यादा करते हैं। गूगल इनपुट टूल्स लगभग 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसीलिए आप किसी से भाषा मैं गूगल टूल का प्रयोग कर सकते हो।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने इस पोस्ट के द्वारा आप सभी को गूगल इनपुट टूल क्या होते हैं इनको कैसे डाउनलोड करते हैं। इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि जो भी आपको जानकारी दी है जरूर पसंद आई होगी। अगर हमारे द्वारा लिखा गया ये लेख आपको पसंद आया तो कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके जरूर बताये।