What is Google Translate? गूगल ट्रांसलेट क्या है?

आप अपने फोन में या वैसे भी गूगल ट्रांसलेट का नाम या गूगल ट्रांसलेट के बारे में जानते होंगे। गूगल ट्रांसलेट अक्सर सभी मोबाइल फोन में देखने को मिल जाता है। यह गूगल का ही एक प्रोडक्ट टूल है। अक्सर लोगों को लैंग्वेज को लेकर बहुत परेशानियां देखने को मिलती है। आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में अनेक लैंग्वेज बोली जाती है। ऐसे में व्यक्ति को सभी भाषाओं का ज्ञान नहीं होता है। वैसे मुख्य रूप से भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। और आजकल अंग्रेजी भाषा भी बहुत अधिक प्रचलन में है।

भारत के अगर सभी राज्यों की बात की जाए तो यहां पर सभी जगह पर अलग-अलग तरह की लैंग्वेज बोली जाती है संपूर्ण विश्व में कुल मिलाकर 6500 से भी अधिक की भाषा बोली जाती है। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में केवल और केवल हमारी नेशनल लैंग्वेज हिंदी के बारे में भी जानकारी आप सभी को बताने वाले हैं। गुगल ट्रांसलेट में इस लैंग्वेज का प्रयोग कैसे होता है।

What is Google Translate? गूगल ट्रांसलेट क्या है?

जब भी आप कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो आपका अनेक प्रकार के लोगों से सामना होता है जो अलग-अलग प्रकार की भाषा बोलते हैं सबसे अधिक चेन्नई, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु इन सभी राज्यों में वहां की स्थानीय भाषा को समझने में बहुत परेशानी आती है, क्योंकि यह भारत के कुछ ऐसे राज्य हैं। जिनमें हिंदी लैंग्वेज को समझने में बड़ी परेशानी होती है।

इन सब परेशानियों को देखते हुए आज गूगल के द्वारा एक ऐसे ही टूल का निर्माण किया गया है जो अपने आप में एक बहुत बड़ी डिक्शनरी ट्रांसलेटर और वॉइस ट्रांसलेटर भी माना जाता है। ऐसे गूगल के प्रोडक्ट का नाम गूगल ट्रांसलेट है। इसमें आप सभी प्रकार की लैंग्वेज को अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हो। आइए जानते हैं गूगल ट्रांसलेट के बारे में विस्तार से जानकारी ताकि आपको लैंग्वेज को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी भविष्य में ना हो।

गूगल ट्रांसलेट क्या होता है

गूगल ट्रांसलेट एक ऐसा गूगल का टूल है जो ऑनलाइन लैंग्वेज ट्रांसलेट करता है। गूगल कंपनी के द्वारा गूगल ट्रांसलेट को सन 2004 में बनाया गया था। जो पूरी तरह तैयार होकर सन 2006 में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आ गया था। गूगल ट्रांसलेट में एक भाषा से दूसरे भाषा को आसानी से ट्रांसलेट किया जा सकता है।

एक अनुवाद कार्यक्रम के दौरान गूगल के co founder बहुत निराश हो गए थे।जब गूगल ने गूगल ट्रांसलेट बनाने का विचार किया था। उसके बाद होकर का यह प्रोडक्ट सन 2006 में पूरी तरह से बनकर लोगों के लिए तैयार होकर आ चुका था। गूगल ट्रांसलेट में कुल 105 लैंग्वेज को शामिल किया गया है। इन सभी लैंग्वेज की मदद से आप एक भाषा से दूसरी भाषा में आसानी से ट्रांसलेशन कर सकते हो।

गूगल ट्रांसलेट में डिक्शनरी भी है। जिसमें आप किसी भी शब्द को आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हो। उसका मीनिंग सही तरीके से निकाल सकते हो। आजकल स्टूडेंट्स को किसी भी शब्द का अर्थ हिंदी में इंग्लिश में जानकारी नहीं होने पर गूगल ट्रांसलेट की मदद से आसानी से गूगल ट्रांसलेट टूल को ही  प्रयोग में लेते हैं।

गूगल ट्रांसलेट मोबाइल फोन में

गूगल ट्रांसलेट मोबाइल ऐप में अगर देखा जाए तो वेब वर्जन से भी ज्यादा फीचर मौजूद होते हैं। आप अपने मोबाइल फोन में गूगल ट्रांसलेट के अंदर वॉइस कन्वर्सेशन कैमरा कन्वर्सेशन तथा हैंडराइटिंग कन्वर्सेशन भी आसानी से कर सकते हैं। गूगल ट्रांसलेट को आप अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में डाउनलोड कर सकते हैं और वहां पर सभी फिचर्स जैसे कैमरा कन्वर्सेशन, ट्रांसलेशन लैंग्वेज कलेक्शन इन सभी चीजों के ऑप्शन आपको इसकी स्क्रीन पर आसानी से देखने को मिल सकते हैं।

ऑफलाइन गूगल ट्रांसलेट का प्रयोग

आप लोगों के साथ कई बार ऐसा हुआ होगा कि आपके फोन में कभी मोबाइल नेटवर्क नहीं आए होंगे इसका कारण कभी-कभी अचानक से नेटवर्क नहीं आते हैं या फिर हम ऐसी जगह पर चले जाते हैं या मोबाइल नेटवर्क नहीं आते हैं ऐसी स्थिति में आप गूगल ऑफलाइन ट्रांसलेटर का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि गूगल का यह टूल आपको ऑफलाइन ट्रांसलेट करके भी बता सकता है।

आपको इसके लिए ऑफलाइन ट्रांसलेटर लैंग्वेज का बंडल फाइल ( Bundle file ) इंस्टॉल करना होगा। इसमें आप जिस लैंग्वेज को ऑफलाइन इंस्टॉल करोगे। यह केवल आपको उसी लैंग्वेज को ऑफलाइन ट्रांसलेट करके दिखाएगा। इसीलिए आप गूगल ट्रांसलेट हिंदी को ऑफलाइन के लिए भी डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें आप ऑफलाइन तरीके से आसानी से ट्रांसलेशन की प्रक्रिया को कहीं पर भी बिना मोबाइल इंटरनेट के काम ले सकते हैं।

गूगल ट्रांसलेट के फायदे

आज के इस इंटरनेट के जमाने में लोग एक स्थान ए बैठे-बैठे दुनिया के सभी लोगों के साथ में एक साथ जुड़े रह सकते हैं और मैसेज से भी उनसे बात कर सकते हैं क्योंकि गूगल ट्रांसलेट की मदद से आसानी से किसी भी भाषा में बात की जा सकती है।

अगर आपकी इंग्लिश कमजोर है और आपको फेसबुक व्हाट्सएप पर किसी भी व्यक्ति से इंग्लिश में बात करनी है या कोई आपको इंग्लिश में मैसेज भेजता है तो आप उसको गूगल ट्रांसलेट की मदद से आसानी से ट्रांसलेशन करके समझ सकते हैं और सामने वाले व्यक्ति के मैसेज का रिप्लाई आप इंग्लिश में ही गूगल ट्रांसलेट में कॉपी पेस्ट की मदद से दे सकते हैं।

आजकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई के दौरान कुछ ऐसे वर्ड मीनिंग आ जाते हैं  जिनका अर्थ समझ में नहीं आता इसलिए गूगल ट्रांसलेट के द्वारा आप डिक्शनरी की मदद से कोई शब्दों का मीनिंग देख सकते हैं।

Conclusion

आज के समय में जरूरी नहीं है कि सभी भाषाओं का ज्ञान हर इंसान को हो या फिर उनकी जानकारी सभी व्यक्ति रखते हो। इसीलिए गूगल ट्रांसलेट एक ऐसा टूल है जिससे आप किसी भी स्थिति में किसी भी व्यक्ति से मैसेज के द्वारा बात कर सकते हो। आज हमने इस आर्टिकल में google translate kya hai  इसी के बारे में जानकारी प्रदान की है।

 हमें उम्मीद है कि जो जानकारी आपको दी है वह जरूर पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों से अगर आप जुड़े रहना चाहते हैं तो इस पोस्ट को लाइक शेयर कीजिए और हमारी वेबसाइट पर भी इसी तरह की अच्छी पोस्ट के लिए जुड़े रह सकते हैं। यह पोस्ट पसंद आई तो कमेंट करके जरूर बताएं