what is server? सर्वर क्या होता है?

हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं sarver क्या होता है और यह किस तरह से काम करता है। इसके बारे में आपको जो भी महत्वपूर्ण इंफॉर्मेशन है। उन सभी के बारे में आपको विस्तारपूर्वक बताएंगे। ताकि आपको इस लेख को पढ़ने में कोई परेशानी ना हो और एकदम सही जानकारी आपको मिल जाए।

कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में अक्सर आपने सर्वर शब्द को सुना होगा। सर्वर शब्द की शुरुआत आज से ही नहीं बल्कि बहुत साल पहले ही कर दी गई थी। इंटरनेट की दुनिया में सर्वर की भूमिका क्या होती है। इसके बारे में क्यों जानना चाहिए। यह एक आम नागरिकों का सवाल है। अक्सर आपने देखा होगा कि कई बार किसी के काम के लिए आप किसी बैंक में जाते हो तो वहां पर बैंक कर्मियों के द्वारा आपको सुनने को मिलता है कि सर्वर डाउन हो गया कि server error हो गया..

what is server? सर्वर क्या होता है?

इसका सीधा मतलब यह होता है कि यह सर्वर एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय है या हो सकता है खासकर कंप्यूटर साइंस या टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए क्षेत्र इसके अंतर्गत होते हैं। दूसरा अगर आप खुद की वेबसाइट पर पोस्ट करना चाहते हैं। तब भी आपको सर्वर के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। वैसे यह नाम टेक्नोलॉजी वर्ल्ड का ही लगता है, लेकिन इसको समझना इतना मुश्किल आप समझ रहे हैं उतना होता नहीं है।

तो आइए जानते हैं किस पोस्ट के द्वारा सर्वर के बारे में पूरी महत्वपूर्ण जानकारी जिसे पढ़ने के बाद आप जान सकेंगे कि सरवर क्या है और यह कितने प्रकार का होता है,what is server, सर्वर से जुड़ी हर जानकारी को जानते हैं विस्तार पूर्वक इस लेख में…

Server क्या है / what is server?

सर्वर एक तरह से कोई कंप्यूटर प्रोग्राम या डिवाइस नहीं होता है जोकि कंप्यूटर में मौजूद डाटा को आदान प्रदान करता है। बल्कि यह सिस्टम को स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क एल ए एन या फिर इंटरनेट पर विस्तृत क्षेत्र नेटवर्क पर डाटा को प्रदान करता है। सर्वर को हम नेटवर्क पर कंप्यूटर का ही एक हिस्सा मान सकते हैं। जो कि नेटवर्क रिसोर्सेज को मैनेज कर लेता है। 

एक डाटा सर्वर में सर्वर प्रोग्राम चलाने वाले फिजिकल कंप्यूटर को भी आप एक तरह से सर्वर के रूप में जान सकते हैं। क्योंकि ये सभी कई प्रकार के होते हैं और इनके तभी के कार्य भी अलग-अलग होते हैं। उदाहरण के लिए फाइल सर्वर को आप स्टोरेज डिवाइस भी कह सकते हो। यह फाइल स्टोर करने के लिए काम आता है। पूरे इंटरनेट में जितना भी डाटा मौजूद होता है। 

चाहे वह वेबसाइट हो, डाटा हो, यूट्यूब वीडियो और फोटो, पीडीएफ या कुछ भी हो, वह सभी फाइल सर्वर में मौजूद होता है। इसके कुछ मुख्य सर्वर वेब सर्वर, मेलसर्वर, app server और डाटाबेस सर्वर भी सर्वर में ही शामिल होते हैं। सर्वर और भी कई प्रकार के होते हैं। सर्वर पूरी तरह से डेडिकेटेड भी होते हैं। 

इसका तात्पर्य यह है कि वह सर्वर टास्क करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं करते हैं। हालांकि मल्टीपल ऑपरेटिंग सिस्टम पर एक कंप्यूटर पर एक साथ server प्रोग्राम को एग्जीक्यूट भी कर सकता है। कहने का अर्थ यह है कि कुछ मशीन एक डेडीकेटेड सर्वर भी हो सकती है और उसका उपयोग आप अन्य कार्यों को करने के लिए भी कर सकते हो।

सर्वर की जरूरत क्यों पड़ती है?

सर्वर एक ऐसा वर्ड है जो कंप्यूटर के क्षेत्र में हमेशा आपको सुनाई दिया होगा। “server” शब्द को “serve सर्व” शब्द से लिया है। इसका हिंदी में अर्थ “परोसने वाला” होता है। वास्तव में अगर देखा जाए तो यह उपयोगकर्ता के अनुरोध पर अर्थात कहने पर उसके लिए वेब पेज को सर्व (serve)करता है। 

उदाहरण के लिए आप कोई ऑनलाइन वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो आपको उसको स्टोर करने के लिए कैसी जगह की जरूरत पड़ती है जो इंटरनेट नेटवर्क से जुड़ी हुई हो इसी जगह का नाम सरवर होता है सभी वेबसाइट में किसी ना किसी तरह से सर्वर उपयोग करती है।

Server के प्रकार

सर्वर कई प्रकार के होते हैं और यह सभी server अलग-अलग प्रकार से कार्य करते हैं। वेबसाइट होस्टिंग से लेकर इंटरनेट नेटवर्क की सुरक्षा और ईमेल वीडियो की सेवा से जुड़े हुए सभी काम सर्वर के द्वारा किए जाते हैं, आइए जानते हैं सर्वर के प्रकार के बारे में..

1.वेब सर्वर – वेब सर्वर सर्वर सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर होता है। जो सभी वेबसाइटों को चलाता है, इस सर्वर को कंप्यूटर प्रोग्राम भी कह सकते हैं। इसका मुख्य कार्य सभी उपयोगकर्ताओं के लिए वेब पेज स्टोर, प्रोसेस और डिलीवर करना होता है।

2 एप्लीकेशन सर्वर – एप्लीकेशन सर्वर एक ऐसा प्रोग्राम है जो उपयोगकर्ता और संगठन के back end business application या फिर डेटाबेस के सभी एप्लीकेशन संचालन को संभाल लेता है। यह एक ऐसा फ्रेमवर्क होता है। जहां सभी एप्लीकेशन को विकसित करने और चलाने के लिए ही एप्लीकेशन सर्वर को प्रयोग में लेते हैं।

3. प्रोक्सी सर्वर – यह यूजर और इंटरनेट के बीच में गेटवे के रूप में काम करता है। जब एक क्लाइंट प्रोक्सी सर्वर से गिरता है और यह किसी भी सेवा के लिए अनुरोध कर सकता है।

4. फाइल सर्वर – मुख्य रूप से यह नेटवर्क के अंदर फाइल स्टोर करने के लिए जगह बनाते हैं। यह सभी फाइलें टैक्स डॉक्यूमेंट से लेकर मल्टीमीडिया फोटोस सर्वर मॉडल फाइल के रूप में होती हैं। और इन सभी फाइल सर्वर को कंप्यूटर भी कहा जाता है।

5 डाटाबेस सर्वर – डाटाबेस सर्वर एक कंप्यूटर सिस्टम है। जिसका काम डेटाबेस से डाटा को एक्सेस करके उसको पुनः प्राप्त करने से संबंधित सेवाओं को प्रदान करना भी होता है।

6. मेल सर्वर – जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि मेल सर्वर क्या है, यह एक ऐसा सर्वर है जो इंटरनेट में एक नेटवर्क के द्वारा ईमेल को संभालता है और उनको डिलीवर करता है।

7.FTP सर्वर – एफटीपी अर्थात फाइल ट्रांसफर प्रोटोकोल जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा है। इसका काम ऑनलाइन फाइल को ट्रांसफर करना होता है।

सर्वर डाउन का मतलब

सर्वर डाउन का मतलब सर्वर नॉट फाउंड और सर्वर नॉट रेस्पॉन्डिंग जैसे मैसेज में अक्सर इंटरनेट पर मिल जाते हैं सर्वर से जुड़े हुए उपयोगकर्ताओं को सर्वर तक पहुंच नहीं मिलती है। लेकिन कोई सर्वर डाउन क्यों होता है। इसके पीछे भी बहुत से कारण हो सकते हैं। जिनमें से कुछ प्रमुख है नेटवर्क प्रॉब्लम, एप्लीकेशन क्रश, ऑपरेटिंग सिस्टम, क्रैशेज पावर फैलियर, DOS attack यह सभी कारण भी सर्वर डाउन के हो सकते है।

Conclusion

आज हमने इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को सर्वर क्या होता है इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। जो भी आपको जानकारी दी गयी है आपको जरूर पसंद आई होगी। इसी तरह की जानकारियों से अगर आप जुड़े रहना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर कंटिन्यू बने रह सकते हैं और यह पोस्ट पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।