Who is the Chief Minister of Delhi? दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन है?

आप सभी जानते हैं कि देश को चलाने के लिए प्रधानमंत्री की भूमिका अहम होती है।उसी प्रकार राज्यों के लिए मुख्यमंत्री निर्वाचित किए जाते हैं। इन सभी को जनता के द्वारा चुना जाता है फिर मुख्यमंत्री बनते हैं। हर राज्य के अलग-अलग मुख्यमंत्री होते हैं।आज हमारे देश के सभी लोगों को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री के बारे में भी पूरी जानकारी होना जरूरी है।

दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ एक केंद्र शासित प्रदेश भी है।भारत में सभी राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए हर 5 साल में चुनाव होते हैं और मुख्यमंत्री बदल दिए जाते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री की वर्तमान समय में अगर बात करें तो क्या आप जानते हैं आखिर कौन है दिल्ली के मुख्यमंत्री क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री भी हर 5 साल के लिए अलग अलग रह चुके हैं लेकिन वर्तमान में जो मुख्यमंत्री है उसके बारे में आप जानते हो।

Who is the Chief Minister of Delhi? दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन है?

वर्तमान समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं ऐसा सवाल होता है कि अक्सर बड़ी-बड़ी सरकारी नौकरियों के एग्जाम में भी पूछा जाता है। आपको पहले भी बता चुके हैं कि जनता के द्वारा हर 5 साल में सभी राज्य में मुख्यमंत्री का चुनाव होता है इसलिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हर 5 साल बाद बदल दिए जाते हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री पद की जानकारी की अपडेट हमेशा रहनी चाहिए।

चलिए आज हम आपको दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री से लेकर देश को आजाद होने के बाद से दिल्ली के सभी मुख्यमंत्रियों की जानकारी देने वाले हैं अर्थात दिल्ली में अब तक कितने मुख्यमंत्री अपने मुख्यमंत्री के पद को संभाले हैं इसके बारे में जानकारी और वर्तमान समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री के बारे में जानकारी इन सभी के बारे में आज आपको इस आर्टिकल में जानकारी देने वाले हैं..

दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री

वर्तमान समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री की अगर बात की जाए तो उनका नाम है श्री अरविंद केजरीवाल है। अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के सिवनी में 16 अगस्त 1968 को हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई में आईआईटी खड़कपुर से यांत्रिक अभियांत्रिकी में स्नातक की डिग्री को हासिल किया था।

माननीय मुख्यमंत्री के पिताजी का नाम गोविंदचरन केजरीवाल और माता का नाम गीता देवी है। सन 1992 में केजरीवाल को भारतीय राजस्व सेवा में दिल्ली में आयकर आयुक्त कार्यालय के अंदर नौकरी पर नियुक्त किए गए थे। सन 1995 में अपने आईआरएस बैच की सुनीता के साथ इनकी शादी हो गई। इनको एक बेटा और बेटी पुलकित और हर्षिता है।

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का गठन अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ था। उसके बाद 2013 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव में उन्होंने पहली बार आम आदमी पार्टी से 70 सीटों के लिए चुनाव लड़ा था। हालांकि इन को 70 सीट में से केवल 28 सीटें मिली थी। उसके बाद कांग्रेस के साथ मिलकर यह गठबंधन के साथ में दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद पर आए।

केजरीवाल जी इस तरह के गठबंधन की सरकार से खुश नहीं थे। 39 दिनों तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद वापस से 14 फरवरी 2015 को पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री चुने गए। उसके बाद 16 फरवरी 2020 को वापस से यह तीसरी बार मुख्यमंत्री के पद पर आए और आज तक श्री अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।

अरविंद केजरीवाल के महत्वपूर्ण कार्य व उपलब्धियां

दिल्ली में जनता के लिए अरविंद केजरीवाल के द्वारा किए गए कार्य और उनकी जो उपलब्धियां हैं, वह उनके इस मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल में बहुत सराहनीय रही है। आइए जानते हैं अरविंद केजरीवाल के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य और उपलब्धियों के बारे में…

1. केजरीवाल के द्वारा दिल्ली की जनता के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई है इसके अलावा इनके कार्यकाल में 400 यूनिट तक की बिजली का अगर बिल आएगा तो उसके दाम आधे भरने पड़ेंगे।

2. जनवरी 2014 से इन्होंने हर महीने 20000 लीटर तक पानी दिल्ली के लोगों के लिए फ्री कर दिया था।

3. हायर एजुकेशन लोन गारंटी स्कीम जून 2015 में शुरू की गई थी इसके तहत दिल्ली में कोई भी स्टूडेंट पैसे की वजह से अपनी हाई एजुकेशन पाने के लिए वंचित नहीं रह पाएगा।

4. दिल्ली में परिवहन निगम की बसों को 29 अक्टूबर 2019 से सभी महिला यात्रियों के लिए निशुल्क यात्रा के लिए प्रारंभ कर दिया गया।

5. 2015 से ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत कम दामों में देने के लिए मोहल्ला क्लीनिक पूरे दिल्ली में जगह-जगह शुरू कर दिए गए।

6. सरकारी स्कूलों में एजुकेशन को बहुत ही स्ट्रांग बना दिया गया और शिक्षा पद्धति में जो महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने थे उन सभी को किया है।

7. दिल्ली के लिए जनलोकपाल बिल को पेश किया गया था इसके द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों समय के साथ उन सभी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की कार्रवाई को सुनिश्चित किया गया।

8. दिल्ली में सभी बसों के अंदर फैलाओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्शल को नियुक्त किया गया है।

9. सन 2006 में अरविंद केजरीवाल को रमन मैग्सेसे अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

दिल्ली के सभी मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल

क्रम संख्यामुख्यमंत्रीकार्यकालपार्टी
1चौधरी ब्रह्म प्रकाश17 मार्च 1952- 12 फरवरी 1955कांग्रेस
2गुरुमुख निहाल सिंह12 फरवरी 1955 से 1 नवंबर 1956कांग्रेस
3मदन लाल खुराना2 दिसंबर 1993 से 26 फरवरी 1996बीजेपी
4साहिब सिंह वर्मा26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998बीजेपी
5सुषमा स्वराज12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998बीजेपी
6शीला दीक्षित3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013कांग्रेस
7अरविंद केजरीवाल28 दिसंबर 2013 से वर्तमान समयआम आदमी पार्टी

निष्कर्ष

आज अपने आप को इस आर्टिकल के माध्यम से दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन है इसके बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि जो आपको जानकारी हमने दी है वह पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो आप इसको लाइक शेयर जरूर कीजिए और हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके जरूर बताएं।