Who is the Chief Minister of Maharashtra? महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कौन है?

हमारे देश मे सबसे बड़े राज्य के रूप में तीसरा सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र माना जाता है। महाराष्ट्र भारत के पश्चिमी भाग में स्थित है जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे देश में हर 5 साल बाद जनता के द्वारा चुनाव के जाते हैं। उसके बाद मुख्यमंत्री चुना जाता है। इन सभी चुनाव को मुख्यमंत्री का चुनाव अर्थात एमएलए के चुनाव कहा जाता है। सभी एमएलए मिलकर मुख्यमंत्री को चुनते हैं। क्या आप जानते हैं कि महाराष्ट्र के वर्तमान समय में मुख्यमंत्री कौन है।

Who is the Chief Minister of Maharashtra? महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कौन है?

आप सभी जानते हैं अक्सर किसी भी बड़ी कंपटीशन वाले एग्जाम में या फिर आजकल तो इंटरव्यू के दौरान भी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम पूछ ले जाते हैं। हर 5 साल बाद में राज्यों में चुनाव होते हैं। उसके बाद में राज्य के मुख्यमंत्री को चुना जाता है इसीलिए राज्य के मुख्यमंत्री हर 5 साल में बदल दिए जाते हैं। इसके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।

आज हम आपको महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है। इससे लेकर आजादी के बाद महाराष्ट्र के सभी मुख्यमंत्री पद पर रहे व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अभी तक महाराष्ट्र में कितने मुख्यमंत्री हुए हैं, उनके नाम और उनका कार्यकाल इसके बारे में भी आपको बताने वाले हैं। आइए जानते हैं वर्तमान समय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कौन है, इसके बारे में जानकारी जानने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

महाराष्ट्र का परिचय

महाराष्ट्र राज्य का गठन 1 मई 1960 को किया गया था। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है मुंबई महाराष्ट्र वह शहर है। जिसको माया नगरी के नाम से भी जाना जाता है। और दुनिया भर में फिल्म सिटी के नाम से भी यह बहुत प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र मुंबई की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे बड़े महानगर के रूप में भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र भारत के पश्चिमी भाग में स्थित बहुत ही समृद्धि शाली राज्यों में से एक है। जनसंख्या के आधार पर अगर देखा जाए तो यह भारत का उत्तर प्रदेश के बाद में दूसरा बड़ा राज्य है। इसकी जनसंख्या 2018 के आंकड़ों के अनुसार 121 मिलियन तक रही है। क्षेत्रफल के बाद महाराष्ट्र भारत का तीसरा बड़ा राज्य माना जाता है, क्योंकि इसका क्षेत्रफल 307 713 वर्ग किलोमीटर है।

महाराष्ट्र परिचय

राज्य की राजधानीमुंबई
गठन1 मई 1960
क्षेत्रफल307,713 वर्ग किमी
जनसंख्या11,23,74,333
राज्य भाषामराठी
सबसे बड़ा सिटीमुंबई

वर्तमान में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री

वर्तमान समय की अगर बात की जाए तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे हैं। जो कि शिवसेना के प्रतिनिधि भी है अर्थात शिवसेना के संचालन करने वाले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य के ये 19 वे मुख्यमंत्री के रूप में शामिल हुए हैं। इनके पिता का नाम बाल केशव ठाकरे और माता का नाम श्रीमती मीणा ठाकरे था। उद्धव ठाकरे का जन्म 27 जुलाई सन 1960 को मुंबई महानगर में हुआ था। उद्धव ठाकरे की पत्नी का नाम रश्मि ठाकरे है और इनके दो बेटे आदित्य और तेजस ठाकरे है।

मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्य व उपलब्धियां 

  • उद्धव ठाकरे को साल 2003 में शिवसेना पार्टी का अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया था।
  • उद्धव ठाकरे को साल 2019 में 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद के लिए नियुक्त किया गया था और इन्होंने शपथ भी ग्रहण की थी।
  • सन 2006 में शिवसेना के एक मुख्य पत्र सामना के संपादक के रूप में भी बने।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डणवीस ( 2014 – 2019 )

मुख्यमंत्री देवेंद्र का जन्म 22 जुलाई सन 1970 में हुआ था इनके पिता गंगाधर राव जोकि एक विधानसभा परिषद के सदस्य थे। इनकी माता का नाम सरिता फ़डणवीस है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने पहली बार तो 31 अक्टूबर 2014 से 8 नवंबर 2019 तक यह मुख्यमंत्री पद पर रहे थे। उसके बाद दूसरी बार 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019 में 4 दिन के लिए मुख्यमंत्री के पद के लिए नियुक्त किए गए थे। देवेंद्र ने अपनी पढ़ाई में लॉ से स्नातक पूरा किया है। उसके अलावा उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। इनकी पत्नी अम्रता ओर एक बेटी दीवीजा है।

मुख्यमंत्री के कार्य में उपलब्धियां

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र 21 साल की आयु में नागपुर नगर निगम के सबसे छोटे नगर पालिका के नगर सेवक के रूप में नियुक्त किया गए।
  • इसके बाद 44 साल में यह राज्य के दूसरे सबसे छोटे मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त हुए।
  • देवेंद्र को 2002 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के द्वारा सबसे श्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
  • महाराष्ट्र राज्य में मेयर के रूप में दोबारा से निर्वाचित होने वाले यह एकमात्र पहले व्यक्ति थे।

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ( 2010 – 2014)

मुख्यमंत्री पृथ्वीराज का जन्म 17 मार्च 1946 को मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिले में हुआ था। पृथ्वी राज के पिता का नाम आनंद राव चव्हाण है। यह लोकसभा के सांसद के रूप में भी नियुक्त थे।इनकी माता का नाम प्रेमलाबाई चव्हाण है। पृथ्वीराज की पत्नी का नाम सत्वशिला ओर इनके एक पुत्र व एक पुत्री है। इसके अलावा पृथ्वीराज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और यह 11 नवंबर 2010 से 26 सितंबर 2014 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए नियुक्त किए गए थे।

प्रमुख कार्य व उपलब्धियां

  • पृथ्वीराज सन 2001 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किए गए थे।
  • सन 2002 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए।
  • सन 2009 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त हुए।

मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ( 2008 – 2010 )

मुख्यमंत्री अशोक चौहान का जन्म 28 अक्टूबर 1958 को मुम्बैऊ में हुआ। इनके पिता का नाम शंकर राव था जो कि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री पद के रूप में थे। इसके अलावा इनकी मां का नाम कुसुम है। मुख्यमंत्री अशोक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से बिलॉन्ग करते हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के सबसे प्रभावशाली नेताओं के रूप में इनको जाना जाता है अशोक महाराष्ट्र के पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे। जिन्होंने सबसे पहले 8 दिसंबर 2008 से 15 अक्टूबर 2009 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रहे। इसके बाद वापस से 7 नवंबर 2009 से 9 नवंबर 2010 तक मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला।

मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्य व उपलब्धियां

  • सन 1992 में महाराष्ट्र विधानसभा परिषद में एमएलसी के रूप में इन को नियुक्त किया।
  • 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में उन्होंने कार्य किया।
  • सन 1999 से 2004 तक महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए।
  • सन 2015 में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में इनको नियुक्त किया गया था।

मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ( 2004 – 2008 )

मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का जन्म 26 मई 1945 को महाराष्ट्र के बभल गांव में हुआ। विलासराव देशमुख मुख्य रूप से मराठा समुदाय को बिलॉन्ग करते हैं। इनकी पत्नी का नाम वैशाली देशमुख है। इनके तीन बेटे हैं जिनमें से पहले पुत्र का नाम रितेश देशमुख है। जिसको आप सभी लोग भली भांति जानते हैं। आज रितेश को बॉलीवुड की एक बहुत बड़ी सेलिब्रिटी के रूप में सभी लोग जानते हैं।

मुख्यमंत्री विलासराव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को प्रमोट करते हैं और सबसे पहले 18 अक्टूबर 1999 से 26 जनवरी 2003 तक उन्होंने मुख्यमंत्री के पद का कार्यभार संभाला था। उसके बाद 1 नवंबर 2004 से 4 दिसंबर 2008 तक उन्होंने दोबारा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इसके बाद सन 2012 में 14 अगस्त को विलासराव देशमुख के म्रत्यु हो गई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट सन 1960 से 2022

क्रम संख्या    मुख्यमंत्री    कार्यकाल
1यशवंतराव चव्हाणसन 1960- 1962
2मारोतराव कन्नमवारसन 1962 – 1963
3पी के सांवन्तसन 1963 – 1963
4वंसत राव नाइकसन 1963 – 1975
5अब्दुल रहमान अंतुलेसन 1975 – 1980
6बाबा साहेब भोसलेसन 1982 – 1983
7बंसत दादा पाटिलसन 1983 – 1985
8शिवाजी राव पाटिलसन 1985 – 1986
9शंकर राव चव्हाणसन 1986 – 1988
10सुधाकर राव नाइकसन 1991 – 1993
11शरद पवारसन 1993 – 1995
12मनोहर जोशीसन 1995 – 1999
13नारायण राणेसन 1999
14सुशील कुमार सिंधेसन 2003 – 2004
15विलासराव देशमुखसन 2004 – 2008
16अशोक चव्हाणसन 2008 – 2010
17पृथ्वीराज चव्हाणसन 2010 – 2014
18देवेंद्र फर्नांडिससन 2014 – 2019
19उधव ठाकरेसन 2019 – वर्तमान समय

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री वर्तमान समय में कौन है इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि जो आपको हमने जानकारी दी है वह जरूर पसंद आएगी। इसी तरह की जानकारियां से अगर आप जुड़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट को लाइक शेयर कीजिए और यह पोस्ट आपको पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।