Why celebrate Valentine’s Day? वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं?

14 फरवरी मतलब “प्यार भरा दिन”, “प्यार वाला दिन” भी कह सकते हैं। लोग इसको प्यार के त्योहार के नाम से ही सेलिब्रेट करते हैं। हमारे देश में सभी कपल अपने पार्टनर को गिफ्ट में अलग-अलग प्रकार के गिफ्ट्स, चॉकलेट, फूल आदि देकर अपने प्यार का इजहार करते है और जश्न भी मनाते हैं।  यह सभी चीजें अपने सामान्य रूप से अक्सर देखी होगी या सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर 14 फरवरी को ही क्यों वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, और इसका नाम वैलेंटाइन डे क्यों पड़ा, इसीलिए आज हम आपको इस पोस्ट में यह भी बताने वाले हैं आखिर वैलेंटाइन डे मनाने का 14 फरवरी का रीजन क्या है।

Why celebrate Valentine's Day?  वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं?

आइए आज हम आपको वैलेंटाइन डे से जुड़ी हुई हर वह स्टोरी के बारे में बताएंगे जो इस दिन को खास बनाती है अर्थात इस दिन की शुरुआत कब से हुई थी। वैलेंटाइन डे के दिन चारों तरफ बाजार में त्योहारों की तरह रोनक दिखाई देती है। एक तरह से यह हिंदू संस्कृति का त्यौहार नहीं है विदेशों में इस त्यौहार का अधिक प्रचलन है लेकिन अब धीरे-धीरे समय के बदलते प्रभाव की वजह से हमारे देश में भी वैलेंटाइन डे को एक उत्सव के रूप में मनाने लग गए। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं इसके बारे में सभी जानकारी आपको बताने वाले हैं ध्यानपूर्वक आप हमारी पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढ़े ताकि आपको सभी के बारे में अच्छे से जानकारी मिल जाए।

क्या होता है “वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे संत वैलेंटाइन डे के नाम पर मनाया जाता है। यह प्यार भरा दिन होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह एक दिन बहुत स्पेशल होता है जब सभी कपास अपने पार्टनर को अपने प्यार के बारे में अपनी संभावनाओं को व्यक्त करते हैं। इसके अलावा गिफ्ट देते हैं, चॉकलेट देते हैं और एक दूसरे के साथ इस उत्सव को बड़े उत्साह व जोश के साथ मनाते हैं।

वैलेंटाइन डे” क्यों मनाया जाता है?

वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन के द्वारा की गई थी। संत वैलेंटाइन प्यार को बढ़ावा देने में बहुत विश्वास रखते थे। उनके लिए प्यार ही पूरा जीवन हुआ करता था। इसी वजह से रोम शहर के एक राजा क्लॉडियस को संत वैलेंटाइन की कोई बात पसंद नहीं आती थी। राजा को लगता था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों ही खत्म हो जाती है। इसी वजह से उनके राज्य में सभी सैनिक अधिकारी भी इसके लिए शादी नहीं कर सकते थे।

संत वैलेंटाइन डे राजा क्लॉडियस के इस आदेश का बहुत विरोध किया और रोम के लोगों को प्यार और विवाह के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करने लगे। इतना ही नहीं वह राजा क्लाउडियस की सेना के कई अधिकारी और सैनिकों की शादी भी संत वैलेंटाइन ने करवाई, इसी बात से नाराज राजा बहुत गुस्से में आकर संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ईस्वी में संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया गया था इसीलिए उस दिन की याद में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के तौर पर सभी जगह मनाया जाता है।

ऐसा भी माना जाता है कि वैलेंटाइन डे अपनी मौत के समय में जेलर की एक नेत्रहीन बेटी को अपनी आंखें दान में ले ली थी और उनको एक पत्र भी लिखा था जिसमें लिखा था “तुम्हारा वेलेंटाइन” और प्यार के बलिदान करने वालों का दिन होता है। संत वैलेंटाइन की मौत दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने के लिए ही एक तरह से हुई थी क्योंकि संत वैलेंटाइन प्यार ही जिंदगी समझते थे

वैलेंटाइन डे” से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

1.वैलेंटाइन डे को प्यार का दिन कहा जाता है और यह प्रेम दिवस की शुरुआत मुख्य रूप से भारत में नहीं बल्कि यूरोपीय देशों में की गई थी। वैलेंटाइन डे के दिन नए कपल्स एक दूसरे के साथ में सारा दिन समय बिताना पसंद करते हैं।

2. वैलेंटाइन डे की शुरुआत 14 फरवरी 259 ईसवी में हुई थी। इसीलिए हर साल वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही मनाया जाता है।

3. वैलेंटाइन डे के दिन कभी कपल से अपनी फीलिंग को अपने प्यार को शब्दों में बयां करने के लिए ही सभी इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह प्यार भरा दिल एक तरह से खुशियों का ही प्रतीक माना जाता है, और हर प्यार करने वाले शख्स के लिए एक अलग ही अहमियत और महत्व रखता है।

4. वैलेंटाइन डे के दिन अर्थात 14 फरवरी के दिन सभी देशों में अलग-अलग तरीके से लोगों के अलग-अलग विश्वास के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। पश्चिमी देशों की अगर बात की जाए तो वहां अलग ही रौनक इस त्यौहार के देखने को मिलती हैं, क्योंकि पूर्वी और पश्चिमी देशों में इस त्यौहार को मनाने का अंदाज ही कुछ अलग है।

5. चीन में वैलेंटाइन डे को “लाइट्स ऑफ सेवन” कहा जाता है और यह प्यार में डूबे दिलों के लिए बहुत ही खास दिन होता है। इसके अलावा जापान और कोरिया में इसको “वाइट् डे” के नाम से लोग जानते हैं। इतना ही नहीं लोग यहां पर इस पूरे महीने में ही अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं।

6. फरवरी का महीना आते ही लोगों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिलती है। सभी के दिलों में एक अलग ही उत्साह प्यार नजर आता है। वैसे वैलेंटाइन डे सप्ताह 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच में होता है।

7. वैलेंटाइन डे वीक 7 फरवरी से शुरू होता है 7 फरवरी को “रोज डे” के रूप में, 8 फरवरी को “प्रपोज डे” के रूप में, 9 फरवरी को लोग “चॉकलेट डे” के रूप में, 10 फरवरी को “टेडी डे” के रूप में मना कर सेलिब्रेट करते हैं। 11 फरवरी को प्रॉमिस करते हैं। 12 फरवरी को “हग डे” अर्थात एक दूसरे को गले लगाते हैं। 13 फरवरी को “kiss day” अर्थात जो भी नए कप्लस होते हैं। वह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे को kiss करते हैं। और 14 फरवरी को मुख्य रूप से वैलेंटाइन डे का दिन होता है। इस दिन सभी कपल्स एक दूसरे को red rose देकर अपनी फीलिंग को अपने पार्टनर को बताते हैं।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है इसके बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि आपको जो भी हमने इतने जानकारी दी है वह जरूर आपको पसंद आएगी। इसी तरह की जानकारियों से अगर आप जुड़ना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और यह पोस्ट पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।