Why is Mother’s Day celebrated? मदर डे क्यों मनाया जाता है?

“मदर डे” अर्थात सभी माताओं के लिए एक ऐसा दिन जो सिर्फ हर मां के लिए समर्पित होता है। वैसे तो मां के लिए दिन महीने या घंटे भी उसकी सेवा भाव में लग जाए तो वह भी कम होते हैं। क्योंकि अगर धरती पर साक्षात रुप में इंसान को भगवान को देखना है तो वह मां के अंदर भगवान देख सकता है। कहते हैं मां है तो इस दुनिया की सभी खुशियां अपने बच्चों के लिए उसके दामन में डाल देती है। मां से बढ़कर शायद इस दुनिया में कोई ऐसा बदनसीब इंसान होगा जो मां के महत्व को ना समझता हो

 मां के बराबर ना इस दुनिया में कोई प्यार इसमें दुलार अपने बच्चे को करता है ना कोई कर पाएगा। ऐसा माना जाता है कि भगवान हर जगह नहीं होता इसीलिए भगवान ने सभी माताओं को इस धरती पर बनाया है। मातृत्व को सलाम करने के लिए समाज में माताओं के प्रभाव को बढ़ाने के लिए बच्चों को मात्रक बंधन से बांधने के लिए ही खास इस दिन की शुरुआत की गई थी इसीलिए इसको मातृ दिवस के रूप में सभी लोग मानते हैं।

Why is Mother's Day celebrated? मदर डे क्यों मनाया जाता है?

ऐसा माना जाता है कि मां प्रकृति का सबसे खूबसूरत वह उपहार है। जो समाज के सभी पहलुओं और हर चुनौतियों का सामना कर लेती है इसीलिए लोग मां के अंदर ही भगवान को देखते हैं। मां अपने बच्चे के लिए एक शिक्षक के रूप में एक दोस्त के रूप में होती है। पूरे प्यार प्रेम से अपने बच्चे की देखभाल करती है। पूरा स्नेह उन पर लुटा देती है। मां के जैसा कोई इस धरती पर सच्चा मित्र या सच्चा साथी नहीं हो सकता है। क्योंकि मां बिना कहे अपने बच्चे की हर परेशानी हर खुशी को समझ लेती है।

मदर डे के बारे में आज कौन व्यक्ति नहीं जानता बहुत से अपने कहानियां सुनी होंगी या न्यूज़ में देखा होगा पेपर में देखा होगा और उन सभी में आपको पता लगी गया होगा कि आखिर इसकी शुरुआत कैसे हुई थी। किस तरह से यह साल में 1 दिन ऐसा होता है जो सिर्फ माताओ के लिए ही समर्पित किया गया होता है और जिस तरीके से लोग इस दिन को यादगार बनाते हैं वह बहुत सराहनीय रहता है। माताओ के लिए किए गए बच्चों के इस त्याग और समर्पण आपको तहे दिल से लोग धन्यवाद भी देते हैं। क्या आप जानते हो कि आखिर क्यों लोग मदर डे को इतना खास मानते हैं और कब से दिन की शुरुआत हुई थी आज हम आपको इन सभी सवालों के जवाब इस पोस्ट में बताने वाले हैं

क्या होता हैं “mother day”

मदर डे अर्थात मातृ दिवस एक ऐसा दिन होता है जो संपूर्ण विश्व में सभी माताओं के लिए समर्पित होता है। देखा जाए तो मदर डे वाले दिन परिवार सबसे इंपोर्टेंट पर्सन मां के साथ-साथ उनकी मातृत्व मातृत्व बंधन और समाज में सभी माताओं के प्रभाव को सम्मान करने वाला यह एकमात्र दिन ऐसा उत्सव के रूप में सभी लोग मनाते हैं, क्योंकि वैसे तो अगर देखा जाए तो माताओं के लिए हर एक दिन मातृ दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। क्योंकि माताओं को सम्मान देने के लिए हर दिन सर्वश्रेष्ठ उत्सव के रूप में होता है। 

संपूर्ण विश्व में अलग-अलग देशों में मदर डे मनाया जाता है लेकिन अलग-अलग समय पर लोग इस दिन को मनाते हैं। वैसे मुख्य रूप से मार्च से मई के महीने में मदर डे को मनाया जाता है। लेकिन सभी देशों में अलग-अलग दिन के हिसाब से लोग इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।

मदर डे” कब और क्यों मनाया गया

मदर डे grafton west वर्जिनियां में एना जार्विस के द्वारा सभी माताओं और उनके गौरवमयी मातृत्व के लिए पारिवारिक और उनके परस्पर संबंधों को बढ़ाने व सम्मान देने के लिए ही एना के मदर डे की शुरुआत की गई थी। ऐना जारविस को अपनी मां से बहुत प्यार था। इसके लिए तो उन्होंने शादी भी नहीं की थी इसीलिए जब एना की मां की मृत्यु हुई। उसी दिन से मदर डे की शुरुआत हो गई थी।

 दुनिया की सभी हिस्सों में मदर डे अलग-अलग दिनों के हिसाब से मनाया जाता है। बड़े बुजुर्गों का मानना है कि मां के प्रति सम्मान मतलब मां की पूजा परंपरा पुराने ग्रीस से शुरू की गई थी। बड़े लोगों के द्वारा ही सुनने को मिला था। cybele ग्रीक हमारे देवताओं की मां हुआ करती थी। इसीलिए उनकी याद में मदर डे को मनाया जाता है। 

मुख्य रूप से मदर डे हर साल हमारे देश में मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल मदर डे 8 मई 2022 रविवार को हैं। मदर डे की शुरुआत पहली बार अमेरिका में सन 1912 में की गई थी। उसके बाद सभी देशों में मदर्स डे को मनाया जाने लग गया था।

Also Read: vicky kaushal biography in hindi विक्की कौशल बायोग्राफी इन हिंदी

मदर्स डे” का खास महत्व

मदर डे का बहुत खास महत्व होता है क्योंकि यह भारत में सभी माताओं के लिए बहुत खास दिन होता है। सभी बच्चे बड़े अपनी मां के लिए गिफ्ट लाते 

हैं और मां बच्चों से लाड प्यार स्नेह करती है। वैसे तो मां हर दिन ही अपने बच्चों के लिए कुछ स्पेशल करती ही है। फिर भी कहा जाता है मां ममता का सागर होती है इसीलिए मां के दिल में हमेशा अपने बच्चों के प्रति सागर की तरह प्रेम होता है। जिसका हम क्या भगवान भी शब्दों में वर्णन नहीं कर सकते हैं।

 एक मां ही ऐसी है जो अपने बच्चों को बिना किसी स्वार्थ के प्रेम करती है। संसार में ऐसा कोई रिश्ता नहीं होगा जो निस्वार्थ भाव से प्यार प्रेम समर्पण अपने रिश्ते के लिए करता है। लेकिन मां का रिश्ता सबसे ऊपर होता है। इसीलिए मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। मदर्स डे के दिन सभी अपनी मां को गिफ्ट देते हैं और अधिक से अधिक माता के साथ काम करते हैं। उनके साथ समय बिताते हैं, और अपनी मां को हर वह सम्मान देने की कोशिश करते हैं जो वह डिजर्व करती हैं।

निष्कर्ष

 “माँ” शब्द से एक अलग ही प्यार और ऊर्जा की अनुभूति हर इंसान को होती है क्योंकि हम सभी के जीवन में कहीं ना कहीं मां का विशेष स्थान होता है। 

आज हमने इस पोस्ट के द्वारा आप सभी को मदर डे क्यों मनाया जाता है इसी के बारे में जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि आपको जो भी हमने इस पोस्ट में जानकारी दी है वह जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।